मदापुर मुस्तफाबाद में प्रधानी चुनाव की सरगर्मी तेज, मो. रिजवान अली एडवोकेट को मिल रहा ग्रामीणों और युवाओं का व्यापक समर्थन।

SHARE:

दिनांक:06/02/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी 

मदापुर मुस्तफाबाद में प्रधानी चुनाव की सरगर्मी तेज, मो. रिजवान अली एडवोकेट को मिल रहा ग्रामीणों और युवाओं का व्यापक समर्थन।

हापुड़ जनपद के ब्लॉक धौलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मदापुर मुस्तफाबाद में आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गांव में चुनावी चर्चा हर चौपाल, गली और नुक्कड़ तक पहुंच चुकी है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे संभावित प्रत्याशियों को लेकर समर्थन और विरोध की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं।

इसी क्रम में प्रधानी पद के संभावित प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान अली एडवोकेट को गांववासियों और विशेषकर युवाओं का मजबूत समर्थन मिलता नजर आ रहा है। हाल ही में गांव में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी पंचायत चुनाव मिशन 2026 में उन्हें समर्थन देने की घोषणा की।जनसंपर्क के दौरान मोहम्मद रिजवान अली एडवोकेट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रधानी को केवल पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम मानते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें ग्राम प्रधान के रूप में सेवा का अवसर मिलता है, तो वे गांव के हर वर्ग के साथ खड़े रहेंगे और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को मजबूत करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी और इसके लिए गांव में इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे गांव में पारदर्शी व्यवस्था, स्वच्छता, सड़क, जल निकासी, बिजली और शिक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों पर गंभीरता से काम करेंगे। उनका कहना था कि गांव का विकास तभी संभव है, जब सभी समुदाय आपसी भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ें।ग्रामीणों का कहना है कि मोहम्मद रिजवान अली एडवोकेट शिक्षित, जागरूक और जमीनी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं, जो गांव की समस्याओं को समझते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव ऐसे प्रधान की मांग कर रहा है, जो केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहे।

युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई और खुलकर कहा कि वे बदलाव और विकास के लिए मोहम्मद रिजवान अली एडवोकेट को अपना समर्थन दे रहे हैं। युवाओं का मानना है कि शिक्षा, रोजगार और खेल सुविधाओं को लेकर उनकी सोच सकारात्मक है, जिससे गांव का भविष्य बेहतर हो सकता है।गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और आने वाले दिनों में जनसंपर्क और बैठकों का दौर और तेज होने की संभावना है। फिलहाल मदापुर मुस्तफाबाद में प्रधानी चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगता नजर आ रहा है।