गांव हावल में बाइक सवार युवकों का हुड़दंग, मुस्लिम इलाकों की गलियों में गालियां देते हुए मचाया आतंक, CCTV में कैद।

SHARE:

दिनांक:07/02/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता इस्तेकार चौधरी 

गांव हावल में बाइक सवार युवकों का हुड़दंग, मुस्लिम इलाकों की गलियों में गालियां देते हुए मचाया आतंक, CCTV में कैद।

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में बाइक सवार युवकों का आतंक सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच बाइकों पर सवार कुछ युवक गांव की गलियों में तेज रफ्तार से घूमते रहे और गालियां देते हुए जमकर हुड़दंग मचाया, जिससे ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल बन गया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग सहम गए। बाइक सवार युवक अलग-अलग गलियों से गुजरते हुए शोर-शराबा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आए। उनकी इस हरकत से आमजन की शांति भंग हुई और गांव में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।पूरी घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में बाइक सवार युवकों की गतिविधियां साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से गांव में गश्त बढ़ाने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और गांववासियों को कब तक राहत मिलती है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 कि रिपोर्ट।