हापुड़ में दबंगई का तांडव: कोटला फूलगढ़ी में नाली साफ कर रहे व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद वारदात

SHARE:

दिनांक:16/02/2026

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

हापुड़ ब्रेकिंग: कोटला फूलगढ़ी में नाली साफ कर रहे व्यक्ति की दबंगों ने की पिटाई, CCTV में कैद।

हापुड़। जनपद के थाना देहात क्षेत्र के कोटला सादात में दबंगों की गुंडई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाली की सफाई कर रहे एक व्यक्ति पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया और उसे नाली में गिराकर जमकर मारपीट की।बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रहा था, तभी कुछ दबंग वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद उस पर टूट पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने उसे धक्का देकर नाली में गिरा दिया और फिर लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की।

इतना ही नहीं, दबंगों ने मारपीट के दौरान पीड़ित को अपमानित करते हुए जबरन पैर भी पकड़वाए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट: हापुड़ ब्यूरो)