दिनांक:25/02/2026
रिपोर्ट by: संवादाता कमलेश कुमार
टोंडरपुर में ब्लॉक स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, शौचालय निर्माण व कूड़ा कलेक्शन पर जोर।
टोंडरपुर / हरदोई। विकासखंड टोंडरपुर कार्यालय परिसर में ब्लॉक स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंडरपुर के अधीक्षक एम.पी. जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक विकास अधिकारी (उद्योग एवं व्यापार), सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), पंचायती राज विभाग के इंजीनियर शिवा शुक्ला सहित ग्राम पंचायतों के सचिव—रामबाबू, अनिल कुमार, सरोज, ज्ञानेश वर्मा एवं अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत लाभार्थियों के शौचालय निर्माण की प्रगति, द्वितीय किस्त जारी कराने के लिए मांग पत्र, आरसी संचालन, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था तथा सामुदायिक शौचालयों के नियमित संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।इसके साथ ही एसएमएस स्पर्श योजना के अंतर्गत लंबित भुगतानों की पत्रावलियां तैयार कर जनपद स्तर पर भेजने के निर्देश सचिव ग्राम पंचायतों को दिए गए। सफाई कर्मचारियों को आवश्यक सफाई उपकरण ग्राम प्रधानों द्वारा उपलब्ध कराए जाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ।

अधिकारियों ने सभी ग्राम पंचायतों से स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने की अपील की।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




