हरदोई में जिला वृक्षारोपण व गंगा समिति की बैठक, डीएम ने मांगी फोटोयुक्त आख्या।

SHARE:

दिनांक:25/02/2026

रिपोर्ट by: संवादाता कमलेश कुमार 

हरदोई में जिला वृक्षारोपण व गंगा समिति की बैठक, डीएम ने मांगी फोटोयुक्त आख्या।

हरदोई / कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विगत माह कराए गए वृक्षारोपण कार्यों की फोटोयुक्त आख्या संबंधित विभाग शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि प्रगति की समीक्षा की जा सके। उन्होंने पंचायत विभाग को निर्देशित किया कि गंगा किनारे स्थित गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीणों को स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए।पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन क्षेत्रों से मिलों अथवा अन्य माध्यमों से गंदा पानी गोमती एवं अन्य नदियों में प्रवाहित हो रहा है, उन्हें चिन्हित कर आवश्यक रोकथाम की व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी ने अवशेष प्रबंधन निस्तारण तथा खुले नालों-नालियों को ढकने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी इस संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा गंगा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।