दिनांक:01/03/2026
रिपोर्ट by: ब्यूरो संवाद अरवल
अरवल में होली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी।
अरवल। रंगों और उल्लास के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अरवल थाना पुलिस ने ग्राम चौसार में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अराजक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।थानाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। मार्च के दौरान लोगों से संवाद भी किया गया और त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या हुड़दंग की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग की अपराध व अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि शांति भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक अभय सिंह, शिवकुमार सिंह, दीवान बीरन यादव, कांस्टेबल हरिकेश, भानु प्रताप सिंह, आशुतोष यादव और राजकुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का एहसास देखने को मिला और लोगों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



