अलविदा जुम्मा पर सिखेड़ा की जामा मस्जिद में उमड़ी भीड़, नमाज के साथ मांगी अमन-चैन की दुआ।

SHARE:

दिनांक:20/03/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता इस्तेकार चौधरी

अलविदा जुम्मा पर सिखेड़ा की जामा मस्जिद में उमड़ी भीड़, नमाज के साथ मांगी अमन-चैन की दुआ।

रमजान के आखिरी जुमे पर दिखी खास रौनक, हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की पेश की मिसाल

 पूरी खबर पढ़े।

जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सिखेड़ा में रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमे, यानी अलविदा जुम्मा के मौके पर जामा मस्जिद में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से आए नमाजियों ने पूरी श्रद्धा के साथ नमाज अदा की।इस दौरान मस्जिद परिसर में खास रौनक देखने को मिली। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अलविदा जुम्मा की मुबारकबाद दी।इस मौके पर सिखेड़ा गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना का परिचय दिया, जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश मजबूत हुआ।स्थानीय लोगों का कहना है कि रमजान का पवित्र महीना इंसान को सब्र, शांति और इंसानियत का पाठ सिखाता है। ऐसे अवसर समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता को और मजबूत करने का काम करते हैं।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More