विधायक के प्रयास रंग लाए: खद्दीपुर क्षेत्र में 3.30 करोड़ की लागत से लघु सेतु को मिली स्वीकृति।

SHARE:

दिनांक:28/03/2026

रिपोर्ट by: हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट

विधायक के प्रयास रंग लाए: खद्दीपुर क्षेत्र में 3.30 करोड़ की लागत से लघु सेतु को मिली स्वीकृति।

अरवल जनपद के थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खद्दीपुर राजा साहब के गांव गढ़िया मजरा अन्तूपुरवा के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित लघु सेतु निर्माण को आखिरकार वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।लोक निर्माण विभाग द्वारा इस पुल के निर्माण के लिए लगभग 3 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात और बाढ़ के दौरान जिन आधा दर्जन गांवों का संपर्क कट जाता था, उन्हें अब राहत मिलेगी और लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ता महेश मिश्रा और पूर्व प्रधान सतीश अवस्थी सहित कई स्थानीय लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू का आभार जताया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल न केवल विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान भी साबित होगा।

Read More