दिनांक:30/03/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
पिलखुवा में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने की पहचान।
जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां गांव सिखेड़ा से खैरपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। कुछ ही देर में यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जांच के दौरान युवक की पहचान प्रमोद पुत्र गजराज निवासी खेरपुर खैराबाद के रूप में हुई। गांव के ही लोगों ने मृतक की पहचान कर उसके शव को घर तक पहुंचाया, जहां परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का कहना है कि वे किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं और अभी तक इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।






