दिनांक:11/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता कमलेश कुमार
हरदोई न्यूज मंदिर के सामने कई दिनों से पड़ा मृत गौवंश, दुर्गंध और संक्रमण के खतरे से ग्रामीण परेशान।
हरदोई जनपद के टोंडरपुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपूरपुर वहोरन मजरा बरौनियां में स्थित बालाजी मंदिर के सामने कई दिनों से मृत गौवंश पड़े होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, मृत पशु को समय रहते नहीं हटाए जाने के कारण पूरे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई है, जिससे न केवल आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है बल्कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।मंदिर के पुजारी रामगोपाल त्रिपाठी ने बताया कि इस गंभीर स्थिति की जानकारी कई बार संबंधित जिम्मेदारों और पंचायत कर्मियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही के कारण क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। साथ ही धार्मिक स्थल के पास ऐसी स्थिति होने से लोगों की आस्था भी आहत हो रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मृत गौवंश को हटवाया जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
![]()




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



