CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में JMS World School का शानदार प्रदर्शन, रिया राणा बनीं स्कूल टॉपर।

SHARE:

दिनांक:13/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में JMS World School का शानदार प्रदर्शन, रिया राणा बनीं स्कूल टॉपर।

हापुड़ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जिसने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरे पर खुशी ला दी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।इस वर्ष विद्यालय के कुल 68 छात्र-छात्राओं ने CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था और सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए। स्कूल का यह केवल तीसरा बोर्ड परीक्षा परिणाम था, लेकिन इतने कम समय में मिली यह बड़ी सफलता विद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा और मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था को दर्शाती है।

विद्यालय की छात्रा रिया राणा ने वाणिज्य संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं विज्ञान संकाय की छात्रा सनोबिया सुहैल ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। मानविकी वर्ग में विशाखा तोमर ने 85.8 प्रतिशत और दीपांशी ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा कुशाग्र खुराना ने 85.2 प्रतिशत तथा विज्ञान वर्ग के छात्र अविक राज सिंह ने 85 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रबंधन ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। इसी सोच और निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि विद्यालय लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।विद्यालय के प्रिंसिपल और शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए विशेष रूप से बधाई दी गई। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र में शिक्षा का नया मानक स्थापित करेगा।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।