दिनांक:29/07/2026
रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी
आर्ष आई टेक्नोलॉजीज में जेएमएसआईटी के 6 छात्रों का चयन, कैंपस प्लेसमेंट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।
गाजियाबाद। जेएमएसआईटी कॉलेज, गाजियाबाद में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। प्रतिष्ठित कंपनी आर्ष आई टेक्नोलॉजीज द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में संस्थान के छह विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल है।कॉलेज में आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में बी.टेक, बीसीए, एमसीए, बीबीए और एमबीए पाठ्यक्रमों के कुल 73 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया की शुरुआत कंपनी की एचआर प्रतिनिधि स्वस्ति मिश्रा ने कंपनी की कार्यप्रणाली, करियर अवसरों और विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों की जानकारी देकर की। इसके बाद प्री-प्लेसमेंट सेशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया।

पूरी चयन प्रक्रिया के बाद छह विद्यार्थियों ने सफलता हासिल करते हुए कंपनी में अपनी जगह बनाई। संस्थान प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सकारात्मक परिणाम बताया।इस अवसर पर संस्थान के जनरल सेक्रेटरी डॉ. हिमांशु सिंघल, अधिशासी निदेशक डॉ. ए. के. चौहान, निदेशक अनिरुद्ध बिस्वास, प्राचार्य डॉ. प्रवीण गुप्ता तथा हेड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राजन शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़कर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है।कॉलेज प्रशासन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विभिन्न राष्ट्रीय और प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ ऐसे प्लेसमेंट अभियान आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अपने करियर की मजबूत शुरुआत करने का अवसर मिल सके। कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम का सफल संचालन कैंपस मैनेजर डॉ. गौरव शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।








