धौलाना की सियासत में बढ़ी हलचल, अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद प्रताप सिंह चौहान ने ओर तेज करी  चुनावी तैयारी।

SHARE:

दिनांक:31/07/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

धौलाना की सियासत में बढ़ी हलचल, अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद प्रताप सिंह चौहान ने ओर तेज करी  चुनावी तैयारी।

लखनऊ में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मंथन, धौलाना के विकास का रखा विजन, मिशन-2027 की रणनीति पर हुई लंबी चर्चा हापुड़। धौलाना विधानसभा-58 की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं धौलाना विधानसभा से सक्रिय नेता प्रताप सिंह चौहान ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात को धौलाना विधानसभा की राजनीति और समाजवादी पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान प्रताप सिंह चौहान ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विकास कार्यों की आवश्यकता और जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों को विस्तार से राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क निर्माण, नालियों की व्यवस्था, पेयजल, ग्रामीण संपर्क मार्ग, किसानों की समस्याएं, युवाओं के भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक विषयों पर गंभीर चर्चा की।प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि पिछले कई महीनों से वह लगातार गांव-गांव जाकर जनता से संवाद कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान जो समस्याएं लोगों ने उनके सामने रखीं, उन्हें उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाया है। उनका कहना है कि राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान कराने की जिम्मेदारी भी है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड तक समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने पर बल दिया।प्रताप सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि धौलाना विधानसभा के अनेक गांव आज भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर, मजबूत सड़क नेटवर्क, जल निकासी व्यवस्था और मूलभूत विकास कार्यों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है।मुलाकात के दौरान प्रताप सिंह चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष से संगठनात्मक मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, विकास और आम जनता के हितों की राजनीति करती रही है तथा भविष्य में भी जनता के विश्वास को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।

प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि धौलाना विधानसभा उनका राजनीतिक क्षेत्र ही नहीं बल्कि परिवार की तरह है। जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं का सहयोग और पार्टी नेतृत्व का मार्गदर्शन उन्हें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।बैठक के बाद प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धौलाना विधानसभा के विकास संबंधी सुझावों को गंभीरता से सुना और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव-2027 से पहले शीर्ष नेतृत्व के साथ इस तरह की बैठकें संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। इससे एक ओर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है तो दूसरी ओर स्थानीय मुद्दों को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। धौलाना विधानसभा में प्रताप सिंह चौहान की लगातार बढ़ती सक्रियता, गांव-गांव जनसंपर्क, किसानों, युवाओं और आम जनता के बीच संवाद तथा संगठन विस्तार के प्रयासों ने राजनीतिक माहौल को और अधिक सक्रिय बना दिया है।

आने वाले महीनों में धौलाना विधानसभा की राजनीति और भी दिलचस्प होने की संभावना है। राजनीतिक दल अपने-अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं प्रताप सिंह चौहान लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर विकास, जनसंवाद और संगठन विस्तार को अपनी प्राथमिकता बताते हुए मिशन-2027 की तैयारियों को गति देने में लगे हुए हैं।

Read More