हापुड़ में कांग्रेस विचार विभाग का शक्ति प्रदर्शन, 2027 के चुनावी रण को लेकर विपक्षी एकजुटता का संदेश।

SHARE:

दिनांक:02/08/2026

रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी

हापुड़ में कांग्रेस विचार विभाग का शक्ति प्रदर्शन, 2027 के चुनावी रण को लेकर विपक्षी एकजुटता का संदेश।

हापुड़। उत्तर प्रदेश की सियासत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित आईएमआईटी कॉलेज में कांग्रेस के विचार विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, वैचारिक मजबूती, विपक्षी एकता और आगामी चुनावी रणनीति जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डावर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव रघुनंदन त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंडल अध्यक्ष राकेश कुशवाहा समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान की मूल भावना पर आधारित है और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों की एकजुटता भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बनेगी।राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। उनका कहना था कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए विपक्षी दलों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्ष जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाकर आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने अपने संबोधन में प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि युवाओं, छात्रों और बेरोजगारी जैसे मुद्दे आज सबसे बड़ी चिंता बने हुए हैं। उन्होंने हाल के छात्र आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलनों की आवाज को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस विचार विभाग की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार जनसरोकार के मुद्दों को उठाती रहेगी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।बैठक के दौरान नेताओं ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन हसन आतिफ ने किया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, नगर अध्यक्ष पिलखुवा रजनीश त्यागी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन, मिथुन त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. शोएब, मानवी सिंह, रश्मि चौधरी, रामप्रसाद जाटव, एडवोकेट मनोज शर्मा, सी.एल. शर्मा, शहजादा चौधरी, गौरव गर्ग, परवेज, जितेंद्र नागर, दीपक मोघे, बिजेंद्र त्यागी, पवन कौशिक, तुषार शास्त्री, शहजाद मेवाती, विनोद कर्दम, यशपाल ढीलोर, देवेंद्र कुमार, गुंजन शर्मा, वतन शर्मा, खालिद खान, नरेश भाटी, आकाश त्यागी, कपिल शर्मा, अफजाल आढ़ती, खुशनूद अली, सुधीर शर्मा, निसार खान, नूर-ए-रहमान, मुजाहिद, आदेश शर्मा, गोपाल भारती, महबूब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More