कांग्रेस ने अल्पसंख्यक विभाग के पुनर्गठन की कवायद तेज की, हापुड़ में समीक्षा बैठक में 2027 चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन।

SHARE:

दिनांक:04/08/2026

रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी

कांग्रेस ने अल्पसंख्यक विभाग के पुनर्गठन की कवायद तेज की, हापुड़ में समीक्षा बैठक में 2027 चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन।

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के पुनर्गठन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को नए सिरे से मजबूत करना, अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी बढ़ाना तथा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करना रहा। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारियों के साथ जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रूबी खान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक नसीम कुरैशी तथा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी महमूद खान मुख्य रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर दियाराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस संगठन में अल्पसंख्यक समाज की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना पार्टी की प्राथमिकता है और मजबूत संगठन के माध्यम से जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक नसीम कुरैशी ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग का पुनर्गठन अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने और प्रत्येक क्षेत्र में नए लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्यागी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों को लेकर अभी से सक्रिय होने की आवश्यकता है, ताकि पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत हो सके।शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने अपने संबोधन में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सौहार्द, संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक सोच को प्राथमिकता देने की अपील की।बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जिले में कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव साझा किए।इस अवसर पर एडवोकेट विक्रांत त्यागी, सीमा शर्मा, वाई.के. शर्मा, डॉ. वी.सी. शर्मा, रश्मि चौधरी, राजकुमार जौहरी, एडवोकेट शहजादा चौधरी, रामलाल आर्य, यशपाल ढीलोर, सुखपाल गौतम, गौरव गर्ग, नरेश भाटी, अमित अग्रवाल, कपिल शर्मा, लोकपाल सागर, आकाश त्यागी, खुशनूद अली, अफजाल आढ़ती, कुसुमलता, यूसुफ हवारी, शादाब सैफी, गुलफाम कुरैशी, आवेश, विनोद जाटव, सचिन गोयल, विजय कुमार, गोपाल भारती, महबूब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More