बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड का बड़ा खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य शूटर कपिल और मनीष गिरफ्तार, दोनों घायल।

SHARE:

दिनांक: 06/08/2026

ररिपोर्ट by: संवादाता मोहसिन खान

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड का बड़ा खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य शूटर कपिल और मनीष गिरफ्तार, दोनों घायल।

बुलंदशहर। जनपद बुलंदशहर में चर्चित मुकेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चोला पुलिस और स्वाट देहात टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मुख्य आरोपी बताए जा रहे कपिल और मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना चोला क्षेत्र के गागरोल रोड पर पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी की। बताया गया कि पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, पांच खोखा कारतूस तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुकेश की हत्या जमीन से जुड़े विवाद के चलते की गई थी। आरोप है कि कपिल और मनीष सहित अन्य आरोपियों ने मिलकर मुकेश पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की थीं।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मनीष थाना चोला क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कपिल पर भी छह आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। दोनों पर हत्या, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।इस हत्याकांड में पुलिस इससे पहले भी दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी को मामले की जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या की साजिश, इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मुकेश हत्याकांड के सभी पहलुओं की जांच करते हुए पुलिस जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई पूरी करेगी।

Read More