चाकू से जानलेवा हमला कर मार डाला उधार के पैसे मांगने गए युवक पर

SHARE:

ई दिल्ली : साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में एक किशोर को उधार देना महंगा पड़ गया. उसे इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. युवक उधार के पैसे वापस मांगने अपने दोस्तों के साथ आरोपी की दुकान पर पहुंचा था. पैसों को लेकर हुई कहासुनी के बीच आरोपी ने किशोर और उसके दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान जवाबी हमले में आरोपी को भी चाकू लगी और वह भी घायल हो गया. सभी को इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी श्रीनिवासन उर्फ चिन्नी (35) को हिरासत में ले लिया, जिसे इलाज के बाद पुलिस गिरफ्तार कर सकती है.

Leave a Comment

Read More