Moradabad News: कहा- ‘जुआ खेलते थे मुलायम सिंह यादव, जुए में जीती थी साइकिल…’, AIMIM नेता का आपत्तिजनक बयान

SHARE:

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के अध्यक्ष शौकत अली ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। शौकत अली ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जुआ खेलते थे, उन्होंने जुए में ही पहली बार साइकिल जीती थी। इसलिए उन्होंने अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल रखा।

जुआ खेलते थे मुलायम सिंह यादव, जुए में जीती थी साइकिल: शौकत अली
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने ये विवादित बात कही। शौकत अली ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जुआ खेलते थे और जुए में पहली बार उन्होंने साईकिल जीती थी। इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साईकिल रखा था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी भी जमकर निशाना साधा।

मुसलमानों की आवाज बुलंद करते हैं असदुद्दीन ओवैसी
शौकत अली ने आगे कहा कि असदुद्दीन ओवैसी हमेशा से मुसलमानों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। ऐसे में मुसलमानों को भी चाहिए कि वे अपना वोट AIMIM को ही दें। उल्लेखनीय है कि मुरादाबाद की कुंदरकी सीट मुस्लिम बाहुल मानी जाती है। इसलिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी इस सीट पर चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर मैदान में उतरना चाहती है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Leave a Comment

Read More