Hardoi news शो पीस बनकर रह गया है पाली(भरखनी)में किसान कल्याण केंद्र।

SHARE:

दिनांक:09/07/2025

रिपोर्ट by: विष्णुकांत बाजपेई 

Hardoi news शो पीस बनकर रह गया है पाली(भरखनी)में किसान कल्याण केंद्र।

पाली (हरदोई)

नगर का किसान कल्याण केंद्र एक शो पीस बनकर रह गया है। इस केंद्र से किसानों का कल्याण तो नहीं हो रहा है, लेकिन कर्मचारी गण अपना कल्याण जरूर कर रहे हैं। यहां के जिम्मेदार लोग किसानों के हक पर खुलेआम डाका डाल रहे हैं, जिससे किसान अपने हक को पाने के लिए दर-दर की ठोकर खाता घूम रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को फ्री में बीज उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जब किसान गोदाम पर बीज लेने गोदाम पर जाता है तो वहां पर बैठे कर्मचारी कहते हैं तुम लेट में आए हो, इसलिए फ्री वाला बीज खत्म हो चुका है। यह कहकर किसान को टरका दिया जाता है। किसान अपने हक का बीज पाने के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। लोगों की माने यहां पर कुछ खेल और ही खेला जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा जनता को मिलने वाली योजनाओं के लाभ पर यहां के जिम्मेदार लोग पलीता लगाने में लगे हुए हैं।

Leave a Comment

Read More