दिनांक:07/12/2025
रिपोर्ट by: प्रियदर्शी गुप्ता
जनपद हरदोई
34वीं निःशुल्क बस यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह
संडीला/हरदोई।
भरावन क्षेत्र के अतरौली चौराहे से रविवार को भाजपा नेता अजय कुमार सिंह आदित्य द्वारा आयोजित 34वीं निःशुल्क बस यात्रा अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। प्रस्थान के समय रामभक्तों की रैली “जय श्री राम” के जयघोष से चौराहा गूंज उठा।

यात्रा में कुल 276 श्रद्धालु तीन बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे और सभी को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

अजय कुमार सिंह आदित्य ने बताया कि अयोध्या दर्शन के लिए यह सेवा निरंतर जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्री रामलला के दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें।मौके पर अरविंद बाजपेयी, दीपक तिवारी, हिमांशु दीक्षित, जागेश्वर मिश्रा, नागेंश्वर मिश्रा, एस. बाजपेयी, जन्मेजय बाजपेयी, अर्पित मिश्रा, राम प्रकाश शुक्ला, आदित्य शुक्ला, रामलखन शुक्ला, मोहन सिंह, भगत मौर्य, सौरभ पाण्डेय, ज्ञानेंद्र सिंह, संतोष पल, मुन्ना सिंह, जयदेव सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





