दिनांक:7/12/2025
जनपद हरदोई श्री राम नाम संकीर्तन कार्यक्रम संपन्न, भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर किया।
हरदोई ब्यूरो चीफ /बिष्णुकान्त बाजपेई, स्टार भारत न्यूज़ 24
पाली (हरदोई)।
नगर के बिष्णुकान्त बाजपेई के निवास स्थान पर रविवार को श्री राम नाम संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। वृंदावन धाम से पधारे संतों और कलाकारों ने अपने मधुर एवं भक्तिमय भजनों के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

गौरतलब है कि नगर के विश्व मोहन मिश्रा के नवनिर्मित भवन पर पिछले कई दिनों से श्री राम नाम संकीर्तन का आयोजन चल रहा है। इसी कड़ी में नगर के वरिष्ठ नागरिक बिष्णुकान्त बाजपेई ने संतों और कलाकारों को अपने घर आमंत्रित कर संकीर्तन कार्यक्रम कराया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत “श्री राम नाम” की धुनों पर श्रोतागण खुद को रोक न सके और भक्ति भाव से सराबोर होकर नाचते-झूमते नजर आए। वातावरण भक्तिरस से परिपूर्ण हो उठा।

कार्यक्रम में गोविंद बाबा, चैतन्य दास, चेतन मल्लिक, आलोक राय, मृत्युंजय देव घोष, सनातन दास, गोपाल दास, रासबिहारी सहित कई प्रसिद्ध कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कराया।भक्ति और उल्लास से भरे इस संकीर्तन कार्यक्रम को नगरवासियों द्वारा बेहद सराहा गया।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।




