हरदोई में भाकियू (धरतीपुत्र) का सदस्यता अभियान, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी।

SHARE:

दिनांक:07/12/2025

रिपोर्ट by: प्रियदर्शी गुप्ता 

हरदोई में भाकियू (धरतीपुत्र) का सदस्यता अभियान, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी।

संडीला/हरदोई।

ब्लॉक भरावन के ग्राम गुड़वा गोनी में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू संडीला की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने कहा कि संगठन लगातार जनहित और किसान मुद्दों पर संघर्ष कर रहा है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसान हितों की लड़ाई और प्रभावी तरीके से लड़ी जा सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

लाखन सिंह चौहान — वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष, लखनऊ

अजीज अहमद — तहसील उपाध्यक्ष, संडीला

भूले — ब्लॉक सचिव, भरावन

राम देवी — महिला ग्राम अध्यक्ष, आलमपुर

फुरकान — ब्लॉक मीडिया प्रभारी

इशरत — ब्लॉक उपाध्यक्ष, भरावन

शिवशंकर — ग्राम अध्यक्ष, आलमपुर

नदीम — ब्लॉक मीडिया प्रभारी

सलामत एवं हस्मत — ब्लॉक सचिव

सदस्यता अभियान के दौरान कई नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और किसान हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में संगठन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष वसीम अंसारी, प्रदेश सचिव राजा, हामीम लतीफ़ सहित कई कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More