हरदोई में न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा होने के बावजूद भी दबंग करा रहा अवैध निर्माण।

SHARE:

दिनांक:10/12/2025

रिपोर्ट by: प्रियदर्शी गुप्ता 

हरदोई में न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा होने के बावजूद भी दबंग करा रहा अवैध निर्माण।

बेनीगंज/हरदोई तहसील संडीला की बेनीगंज कोतवाली के अंतर्गत करीम नगर में एक दबंग किस्म के व्यक्ति द्वारा पीड़ित के रास्ते पर अवैध निर्माण कर रहा है। जिसका मुकदमा माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित स्थानीय कोतवाली के चक्कर काटने को मजबूर है।करीमनगर निवासी पीड़ित दिनेश कुमार पुत्र रामचरन ने स्थानीय कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरी मकान के आसपास की खाली पड़ी निजी पैतृक जमीन पर मेरे ही गांव के निवासी शाकिर पुत्र अली रजा जबरदस्ती अवैध रूप से अपना कब्जा कर रहे हैं। मेरे मकान के पीछे जो चार-पांच फिट की गली छूटी पड़ी थी, उसी गली पर विपक्षी शाकिर अपने पिलर उठाकर जबरदस्ती अवैध रूप से अपना कब्जा कर रहा है। तथा मेरे मकान के पश्चिम तरफ जो मेरी पैतृक जमीन खाली पड़ी है, उस पर भी विपक्षी अपना कब्जा कर रहा है। जबकि विपक्षी के विरुद्ध माननीय न्यायालय हरदोई में दीवानी मुकदमा भी जमीन की कब्जेदारी के संबंध में विचाराधीन है। जिसकी अग्रिम नियत तिथि 22 दिसंबर 2025 है।इसके बावजूद भी विपक्षी अपनी जबरदस्ती के बल पर मनमानी करते हुए मेरी छूटी पड़ी गली की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहा है, तथा गांव के किसी भी संभ्रांत व्यक्ति की कोई बात नहीं मानता है। मना करने पर विपक्षी वाद-विवाद आमादा फौजदारी होता है।इस बाबत का शिकायती पत्र पीड़ित स्थानीय कोतवाली में देकर अवैध हो रहे निर्माण को रुकवाये जाने की मांग करता है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। उचित कार्यवाही की जाएगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More