पिलखुवा में ऑपरेशन शस्त्र के तहत अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

SHARE:

दिनांक:16/12/2025

रिपोर्ट by: संवाददाता इस्तेकार चौधरी

हापुड़ उत्तर प्रदेश

पिलखुवा में ऑपरेशन शस्त्र के तहत अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक हापुड़ के आदेशानुसार की गई।पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मीठू जैद पुत्र मीठू हामिद, निवासी ग्राम हदयपुर, थाना हाफिजपुर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवि यादव, उपनिरीक्षक ऋषु सिंह एवं हेड कांस्टेबल राजकुमार (63) शामिल रहे।हापुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More