दिनांक:17/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता सूरज गुप्ता
डीआईजी डॉक्टर अरविंद भूषण पांडे ने की गौ गीता गंगा रक्षा मंच संगठन की सराहना, पदाधिकारियों में खुशी की लहर।
भारत सरकार से रजिस्टर्ड संस्था गौ गीता गंगा रक्षा मंच द्वारा विगत कई वर्षों से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, उनकी सेवा, संरक्षण व उपचार करने, गीता के प्रचार को घर-घर तक पहुँचाने तथा पाठ्यक्रम में शामिल कराने और मां गंगा की भक्ति जनमानस तक प्रसारित कर उन्हें अविरल-निर्मल बनाने के संकल्पित प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ. अरविंद भूषण पांडेय आईपीएस (पूर्व डीआईजी) ने संस्था को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि संस्था वर्तमान में देश के 15 राज्यों में सक्रिय है और आगामी 25 दिसंबर को गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तुलसी पूजन दिवस पूरे भारत में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। संस्था से हृदय से जुड़े होने के नाते उन्होंने संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या वाचस्पति पंडित श्री बी.के. मिश्र (अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट) सहित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को इस पुनीत कार्य हेतु बधाई दी, जिससे संस्था से जनपद हरदोई में जुड़े पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




