सण्डीला/हरदोई गौ गीता व गंगा रक्षा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए अधिवक्ता विवेक मिश्रा (विराट)

SHARE:

दिनांक:17/12/2025

रिपोर्ट by: संवाददाता सूरज गुप्ता 

सण्डीला/हरदोई गौ गीता व गंगा रक्षा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए अधिवक्ता विवेक मिश्रा (विराट)

सण्डीला/हरदोई सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था गौ गीता गंगा रक्षा मंच (उत्तर प्रदेश) ने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संडीला तहसील के अंतर्गत मुरार नगर औद्योगिक क्षेत्र निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक मिश्रा (विराट) को संस्था का प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा शक्ति दल) मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता बी.के. मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विवेक मिश्रा (विराट) के सामाजिक सरोकार, संगठनात्मक क्षमता और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।गौ गीता गंगा रक्षा मंच भारत सरकार से पंजीकृत एक सामाजिक सेवा संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य गौ सेवा, गंगा के निर्मलीकरण तथा गीता के ज्ञान का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करना है। संस्था समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.के. मिश्रा ने विश्वास जताते हुए कहा कि संस्था को उम्मीद है कि विवेक मिश्रा अपने क्षेत्र में निराश्रित, अपाहिज़, बीमार एवं असहाय गायों की सेवा, संरक्षण और उनके उपचार के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे, साथ ही युवा वर्ग को गौ सेवा और गंगा संरक्षण से जोड़ने का कार्य करेंगे।

वहीं, मनोनयन पर अधिवक्ता विवेक मिश्रा (विराट) ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा गौ सेवा, गंगा रक्षा और गीता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More