बुलंदशहर|दिनांक:26/12/2025
रिपोर्ट by: जिला संवादाता मोहसिन खान
बुलन्दशहर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान, 100 वाहनों का चालान।
बुलन्दशहर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।दिनांक 26 दिसंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी यातायात बुलन्दशहर श्रीमती पूर्णिमा सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस व क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे एवं भूड़ चौराहे पर विशेष यातायात सुरक्षा अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया, तिपहिया, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।इस मौके पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, रात्रि में वाहनों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने, रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे पर स्पीड लेज़र गन के माध्यम से ओवरस्पीडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें करीब 100 वाहनों का चालान किया गया।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।





