गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोतस्करों से मुठभेड़ के बाद 4 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल।

SHARE:

दिनांक:28/दिसंबर/2025

रिपोर्ट by: संवाददाता जगदीश माकन 

हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोतस्करों से मुठभेड़ के बाद 4 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल।

जनपद हापुड़ में पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।घटना दिनांक 28 दिसंबर 2025 की है। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जंगल ग्राम अल्लाबक्शपुर क्षेत्र में नाले के किनारे ईख के खेत में गोकशी की फिराक में मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि अन्य तीन बदमाशों को घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक प्रतिबंधित जीवित पशु बरामद किया है, जिसे सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। इसके साथ ही मौके से अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस, एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा पशु कटान में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार एवं घायल बदमाशों ने अपने नाम इस प्रकार बताए हैं—

1. आकिल पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला झंडे वाला, मीरा की रेती, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़, हाल पता मोहम्मदाबाद, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा।

2. नदीम पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला झंडे वाला, मीरा की रेती, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़, हाल पता मोहम्मदाबाद, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा।

3. जैद पुत्र ताहिर, निवासी मोहल्ला झंडे वाला, मीरा की रेती, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़।

4. अकबर पुत्र गफ्फार, निवासी मोहम्मदाबाद, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस का कहना है कि जनपद में गोकशी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिणाम है, जिससे एक बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया।

Read More