दिनांक:31/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
जी0एस0 विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नव वर्ष 2026
जी0एस0 विश्वविद्यालय में नव वर्ष 2026 का स्वागत बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें कर्मचारियों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। तदोपरान्त प्रमाण पत्र से पुरूस्कृत किया गया।
मेडिकल डायरेक्टर डॉ रूपाली शर्मा ने कहा कि अस्पताल एवं विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। किसी भी संस्थान की उन्नति वहाँ कार्यरत कर्मचारियों की निष्ठा परिश्रम तथा आमजन के विश्वास पर निर्भर करती है
उपनिदेशक मनोज शिशौदिया ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि नया साल जीवन में नई बहार की तरह आता है न्यू ईयर के मौके पर लोगों के दिलों में नई उम्मीदें होती हैं नई आकांक्षाएं होती हैं और साथ ही नई उमंग होती है।

कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक एस0एन0 सिंह ने नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन परिश्रम एवं निरंतर सफलता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कर्मचारियों से नए वर्ष में सकारात्मक सोच अपनाने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्यए शैक्षणिक उन्नति तथा सभी के सुखद और सफल जीवन की कामना के साथ किया गया।कार्यक्रम में डीन डा0 प्रदीप गर्ग, ऑपरेशन हेड अनुराग, मार्किटिग हेड अजय भट सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।






