पंचायत चुनाव: ग्राम पंचायत सिखेड़ा से बीडीसी प्रत्याशी इस्ते चौधरी ने विकास के वादों के साथ ठोकी ताल।

SHARE:

दिनांक:06/01/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

पंचायत चुनाव: ग्राम पंचायत सिखेड़ा से बीडीसी प्रत्याशी इस्ते चौधरी ने विकास के वादों के साथ ठोकी ताल।

जनपद हापुड़ से पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पिलखुवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिखेड़ा के वार्ड नंबर 13, 14 और 15 से बीडीसी प्रत्याशी के रूप में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता इस्ते चौधरी ने चुनावी मैदान में उतरकर जनता से विकास के वादे किए हैं।बीडीसी प्रत्याशी इस्ते चौधरी ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने वर्षों तक जनता की आवाज को उठाया है और अब वे सीधे जनता की सेवा करना चाहते हैं।

इस्ते चौधरी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे ग्राम पंचायत सिखेड़ा और संबंधित वार्डों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।उन्होंने विशेष रूप से गांव में खराब सड़कों, पेयजल संकट, शिक्षा की व्यवस्था, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और साफ-सफाई जैसे मुद्दों को प्रमुख बताया। उनका कहना है कि जब तक गांव की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होंगी, तब तक विकास अधूरा रहेगा।

बीडीसी प्रत्याशी ने आगे कहा,

“मैं अपने गांव के लोगों की समस्याओं को समझता हूं। वर्षों से जनता के बीच रहकर उनकी परेशानियों को देखा है। यदि जनता ने मुझ पर विश्वास जताया, तो मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।”इस्ते चौधरी ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि सेवा करना है। वे चाहते हैं कि ग्राम पंचायत सिखेड़ा को विकास की नई दिशा मिले और गांव एक आदर्श पंचायत के रूप में पहचाना जाए।फिलहाल पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है और किसे विकास की जिम्मेदारी सौंपती है।

स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी 24 

Read More