दिनांक:13/03/2026
रिपोर्ट by: संवादाता ब्यूरो रिपोर्ट।
अरवल में पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्वक अदा हुई अलविदा की नमाज, रोजेदारों ने की अमन-चैन की दुआ।
अरवल क्षेत्र में रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। शनिवार को क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया स्थित नूरी मस्जिद, हबीबा मस्जिद और एकमीनार मस्जिद में नमाजियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। नमाज के दौरान रोजेदारों ने रमजान की बरकतों के लिए अल्लाह का शुक्र अदा किया और देश व समाज में शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ की।

नमाज के मद्देनजर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल क्षेत्र की मस्जिदों के आसपास तैनात रहा। दीवान बीरन यादव, कांस्टेबल आशुतोष यादव और रमेश पाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम रही। पुलिस की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नमाज के बाद लोग अपने घरों को लौट गए और पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।





