कुंभ मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने पर धौलाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलशाद चौधरी का सम्मान, किसान यूनियन मंच ने किया अभिनंदन।

SHARE:

दिनांक:27/04/2027

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

कुंभ मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने पर धौलाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलशाद चौधरी का सम्मान, किसान यूनियन मंच ने किया अभिनंदन।

हापुड़ जनपद के धौलाना कस्बे में रविवार को थाना परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां भारतीय किसान यूनियन मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) दिलशाद चौधरी को कुंभ मेले में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। उन्हें उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलने पर यह सम्मान दिया गया।इस अवसर पर किसान यूनियन मंच की टीम थाना परिसर पहुंची और दिलशाद चौधरी को फूलमालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष समीर प्रधान, जिला अध्यक्ष अब्दुल हसन, जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव, तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला सचिव उम्मेद अली, जितेंद्र जारचा, ग्राम अध्यक्ष जाहिद अली, ग्राम सचिव अकबर अली, तहसील उपाध्यक्ष मुरसलीन, साहिल सैफी (पिलखुवा नगर अध्यक्ष) तथा अख्तर अली सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिलशाद चौधरी की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कुंभ मेले जैसे विशाल और चुनौतीपूर्ण आयोजन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ किया है। ऐसे समर्पित अधिकारियों से ही समाज में कानून व्यवस्था मजबूत होती है और आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहती है।प्रदेश अध्यक्ष समीर प्रधान ने कहा कि कुंभ मेले में उत्कृष्ट कार्य करना बड़ी उपलब्धि है और दिलशाद चौधरी का यह सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह अपनी सेवाएं देकर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी उपस्थित लोगों ने दिलशाद चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More