दिनांक:30/04/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में भीषण आग, प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा।
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां ग्राम ककराना के पास अशोका फार्म हाउस के पीछे स्थित संजू ठाकुर के घेरों में रखे बिटोरे में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना के समय तेज आंधी चल रही थी, जिससे आग के तेजी से फैलने की आशंका और भी बढ़ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना धौलाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दमकल विभाग को बुलाया गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और उसे आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक दिया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह घटना एक बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और आसपास की संपत्ति भी सुरक्षित रही।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। पीड़ित संजू ठाकुर ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की सराहना की। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया।फिलहाल प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें और सतर्कता बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



