दिनांक:11/05/2026
रिपोर्ट by: इस्तेकार चौधरी
स्टार भारत न्यूज़ 24 की खबर का असर: हावल गांव में बिजली विभाग ने शुरू कराया ट्रांसफॉर्मर दीवार मरम्मत कार्य।
हापुड़ जनपद के पिलखुवा क्षेत्र के गांव हावल में बिजली विभाग की तत्परता और जिम्मेदारी एक बार फिर देखने को मिली है। गांव में ट्रांसफॉर्मर जिस सीमेंटेड दीवार पर रखा हुआ था, वह दीवार सुबह के समय क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी सामने आते ही बिजली विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।स्टार भारत न्यूज़ 24 द्वारा गांव हावल की स्थिति को प्रमुखता से दिखाया गया, जिसके बाद विभागीय टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित करने और दीवार को दोबारा मजबूत बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग ने समय रहते सक्रियता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया है। इससे गांव में संभावित खतरे को टालने में मदद मिली और लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों की मेहनत और तत्परता की प्रशंसा की।
![]()
गांव हावल के प्रधान पद के भावी उम्मीदवार आरिफ चौधरी नंबरदार ने भी मौके पर पहुंचकर सहयोग किया और कार्य को जल्द पूरा कराने में विभाग के साथ समन्वय बनाया। उनके सहयोग से मरम्मत कार्य और तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।बिजली विभाग की टीम द्वारा ट्रांसफॉर्मर के आसपास नई मजबूत दीवार तैयार करने का कार्य लगातार जारी है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। विभाग का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा और बेहतर बिजली व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी वहां समय-समय पर सुधार कार्य किए जाएंगे।ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की त्वरित कार्रवाई से लोगों का विभाग पर भरोसा और मजबूत हुआ है। गांव में अब सकारात्मक माहौल बना हुआ है और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि आगे भी इसी तरह विकास और सुरक्षा से जुड़े कार्य तेजी से होते रहेंगे।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



