पाली थाना महिला पुलिस ने भरखनी गांव में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक।

SHARE:

दिनांक:07/08/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई

पाली थाना महिला पुलिस ने भरखनी गांव में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक।

हरदोई। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को थाना पाली पुलिस की महिला टीम ने ग्राम भरखनी में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की। महिला पुलिसकर्मियों रिंकी वर्मा और संगीता चौहान ने ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।जागरूकता बैठक के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन से सहायता ली जा सकती है। महिला पुलिस ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करने की सलाह दी।पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि महिला संबंधी सहायता के लिए 1090 और 181, बच्चों से संबंधित मामलों में 1098, आपातकालीन सहायता के लिए 112, एंबुलेंस सेवा के लिए 108, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076 तथा साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।महिला पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या को छिपाने के बजाय निडर होकर पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व्यवस्था, उनके अधिकारों तथा उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहामिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सजग बनाने का प्रयास किया  जा रहा है।

 

 

Read More