मनीष सिसोदिया- अरविंद केजरीवाल की मुलाकात में तय होगा चेहरा.. कौन होगा दिल्ली का अगला CM?

SHARE:

आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के साथ सोमवार को मुलाकात करने जा रहे हैं. केजरीवाल की ओर से CM पद छोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद यह मुलाकात होने जा रही है. केजरीवाल ने कहा है कि वह तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक जनता ‘ईमानदारी का सर्टिफिकेट’ नहीं देती. अरविंद केजरीवाल ने यह भी साफ कर दिया कि उनकी तरह अगली चुनावी जीत तक मनीष सिसोदिया भी पद नहीं ग्रहण करेंगे. आज सिसोदिया और केजरीवाल की मुलाकात होगी. CM केजरीवाल के फैसले के बाद दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है. बैठक में अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा हो सकती है.’ दोनों नेताओं की मुलाकात सिविल लाइंस एरिया में सीएम के आधिकारिक आवास में होगी.

Leave a Comment

Read More