दिनांक:22/11/2025
रिपोर्ट by: इस्तेकार चौधरी
हापुड़ के पिलखुवा में 3 दिवसीय राम श्री कथा का शुभारंभ, डॉ. कुमार विश्वास कर रहे वाचन।
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान में आज से 3 दिवसीय राम श्री कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचन का पावन अवसर देश के प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता डॉ. कुमार विश्वास द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही मैदान भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विभु बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर डॉ. कुमार विश्वास का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

शुरुआत से ही कथा स्थल पर भक्तों का तांता लगा रहा और दूर-दूर से श्रद्धालु पिलखुवा पहुंच कर राम श्री कथा का श्रवण कर रहे हैं। व्यवस्थाओं को देखते हुए नगर पालिका एवं आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा, सफाई और यातायात की विशेष तैयारी की गई है।कथा के दौरान डॉ. कुमार विश्वास भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के प्रसंगों को सरल और रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं।

कार्यक्रम तीन दिनों तक प्रतिदिन निर्धारित समय पर आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




