दिनांक:22/11/2025
रिपोर्ट by: जगदीश माकन
जनपद हापुड़
समाजवादी पार्टी कार्यालय हापुड़ में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर हवन, श्रद्धांजलि और विचार गोष्ठी का आयोजन।
हापुड़। समाजवादी पार्टी कार्यालय हापुड़ में जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में मां. श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसके बाद नेताजी को नमन करते हुए उनकी महान जीवन यात्रा और संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट ने किया।

जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ। बाल्यकाल से ही वे बुद्धिमान, मजबूत इच्छाशक्ति वाले और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खड़े होने वाले व्यक्तित्व थे। अध्यापक के तौर पर कार्य करते हुए उन्होंने छुआछूत, बाल-विवाह, नशाखोरी और मृत्यु-भोज जैसी कुप्रथाओं का विरोध किया।लोहिया जी की विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने आजीवन पिछड़ों, दलितों, श्रमिकों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनकी संगठन क्षमता, ओजस्विता और नेतृत्व शैली से बड़े-बड़े नेता प्रभावित थे।

नेताजी ने लोहिया जी की नीति—
“पिछड़े दलित किसानों का यह सत्य अहिंसक पावन रथ,सब राहों से राह निराली सच्चा पथ है लोहिया पथ”को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी आंदोलन को नई दिशा दी।राजनीति में उच्च जाति के वर्चस्व को चुनौती देते हुए नेताजी ने काशीराम जी के साथ मिलकर पिछड़ों व दलितों को एक मंच पर संगठित किया। उस दौर में दिया गया नारा —”मिले मुलायम–काशी राम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम”राजनीतिक चेतना का बड़ा स्रोत बना।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश में सत्ता द्वारा गरीब, किसान, मजदूर व कमजोर वर्गों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। ऐसे समय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव PDA (पिछड़ा–दलित–अल्पसंख्यक) मॉडल के जरिए नेताजी के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा — “वह दिन दूर नहीं जब PDA अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करेगा।”
नेताजी के 10 अक्टूबर 2022 को स्वर्गवास का स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह तारीख समाजवादियों के लिए अत्यंत कष्टकारी रही है, लेकिन नेताजी की विचारधारा हमेशा उनके मार्गदर्शक के रूप में जीवित रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती पर समाजवाद और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।गरीब, मजदूरों को गरम साल वितरित – मीडिया कर्मियों का सम्मान भी
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं की ओर से आने-जाने वाले गरीब व मजदूर लोगों को गरम साल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित मीडिया बंधुओं का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
पूर्व मंत्री भूषण त्यागी, तेजपाल प्रमुख, अख्तर मलिक, राजेश यादव, आदेश गोस्वामी, रिजवान चौधरी, महेंद्र सिंह तोमर, हेमंत गुप्ता, अरशद कुरैशी, मोहम्मद कैफ, युधिष्ठिर यादव, नाजिम अली सहित सैकड़ों महिलाएं—प्रीति रानी, अफसाना, सीमा तनेजा, रेशमा यादव, मुन्नी बेगम, सुमन, रिहाना, शशिबाला, अनीता, प्रेमवती, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

इसके अलावा सचिन पंडित, ललित सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, अय्यूब सिद्दीकी, इकबाल कुरेशी, जयवीर सिंह तोमर, फारुख प्रधान, सद्दाम कुरेशी, कमाल मंसूरी, वसीम मेवाती, नरेश त्यागी, मोहम्मद हम्माद, मोहित राघव, आफताब मसूदी, कैफ चौधरी, अवधेश त्यागी, नईम, तंवर, यशी यादव, रेशमा अंसारी, प्रीति रानी एडवोकेट आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




