दिनांक:06/12/2025
रिपोर्ट by: जगदीश माकन
हापुड़: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विनोद कुमार कर्दम ने दी श्रद्धांजलि।
हापुड़ मोहल्ला हर्ष विहार (हापुड़) में प्रदेश सचिव व अनुसूचित विभाग कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के नेतृत्व में आज संविधान शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विनोद कुमार कर्दम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की मजबूत आवाज़ थे। उन्होंने अपने जीवन में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को समाज में स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उनके योगदान को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव सुखपाल गौतम, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव यशपाल सिंह ढिलोर, पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जयंत, शहर महासचिव सुरेंद्र सिंह, हेमचंद सैनी, सुभाष सैन, विजय आतिश, रिंकू सिंह, तेजेंद्र सिंह, विकास सागर, सौरभ, अमन कुमार, सचिन कोरी, रविद्र कोरी, आकाश जाटव, मूलचंद सैनी, निशांत, करन, लोकेश्वर, गौरव, मूलचंद प्रजापति, टिंकू जाटव, हर्ष कुमार और शेखर जाटव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।




