दिनांक:11/12/2025
रिपोर्ट by: सूरज गुप्ता
संडीला में अवैध पेड़ कटान पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस–वन विभाग ने कई को पकड़ा।
संडीला/हरदोई नगर के ईदगाह के पास चल रहे अवैध पेड़ कटान के खिलाफ संडीला पुलिस और संडीला रेंज अधिकारी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। टीम ने आम और नीम के हरे पेड़ों की अवैध कटाई करते हुए कई लोगों को पकड़ लिया। अवैध कटान में इस्तेमाल किए जा रहे औजार भी मौके से बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, घटना में नगर पालिका संडीला के एक ठेकेदार का नाम सामने आने की चर्चाएं हैं, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से ईदगाह क्षेत्र में हरे पेड़ों के कटान की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद बुधवार देर शाम संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। टीम घटना से जुड़े दस्तावेज और संभावित अनुमति पत्र भी खंगाल रही है।अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से अवैध कटान में शामिल लोगों में हड़कंप मचा है। अधिकारियों का दावा है कि जांच के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




