निः शुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन आंख जीवन का अनमोल रत्न है, रीता सिंह भरावान।

SHARE:

दिनांक:12/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता सूरज गुप्ता 

निः शुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन आंख जीवन का अनमोल रत्न है, रीता सिंह भरावान।

संडीला/हरदोई नगर के शीतला मंदिर मे पूर्व विधायक स्वर्गीय कुंवर महावीर सिंह की धर्मपत्नी और समाजसेवा के लिए प्रसिद्ध रानी रीता सिंह (रानी भरावन) व कुंवर आनंद सिंह ‘अन्नू भइया’ के नेतृत्व में शीतला माता मंदिर संडीला परिसर में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 450 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिनमें से 150 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन हेतु चिन्हित कर सीतापुर हॉस्पिटल रेफर किया गया ।नेत्र परीक्षण के लिए मौजूद विशेषज्ञ टीम ने आंखों की जांच।

प्राथमिक उपचार तथा आगे की चिकित्सा संबंधी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्यक्रम की सराहना करते हुए रानी रीता सिंह व आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीनियर सपा नेता गजेंद्र बहादुर सिंह,अमीन अली,अश्विनी मिश्रा,जगत द्विवेदी,गौरव,रामकिशन तिवारी,अमित सिंह सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। यह शिविर क्षेत्र में सामाजिक सेवा और जनहित कार्यों की मजबूत मिसाल बनकर सामने आया।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More