अरवल में चार दिन पहले हुई मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

SHARE:

दिनांक:14/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता अभिषेक त्रिवेदी 

अरवल में चार दिन पहले हुई मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

अरवल,हरदोई। चार दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के सेमरा मजरा तेरा पुरसौली गांव निवासी धनीराम राजपूत पुत्र रामप्रकाश राजपूत चार दिन पूर्व थाना क्षेत्र के देवकली चौराहे पर ट्रैक्टर से उतरकर रोड पार कर रहे थे।अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी थी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।परिजनों ने एंबुलेंस से स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया था।

जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर होने के बाद परिजनों ने लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था।जहां पर धनीराम की उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई हैं। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो को बुरा हाल हो रहा है. मृतक खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था.मृतक के परिवार में पत्नी सहित पांच पुत्र व एक पुत्री हैं। अरवल के थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More