समाजसेविका द्वारा मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम हेतु जनता को जागरूक किया गया।

SHARE:

दिनांक:14/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता अभिषेक त्रिवेदी 

समाजसेविका द्वारा मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम हेतु जनता को जागरूक किया गया, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में गया बताया।

अभिषेक त्रिवेदी /अरवल हरपालपुर,हरदोई।थाना क्षेत्र के बरनई चतरखा गांव में मिशन शक्ति अभियान और साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा,उनके अधिकार, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके और आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

रविवार को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरनई चतरखा गांव निवासी समाजसेविका शालिनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हरपालपुर कोतवाली की महिला कांस्टेबल आशा देवी तथा विनीत शर्मा द्वारा बताया गया कि आजकल बढ़ते ऑनलाइन अपराधों में हाउस अरेस्ट फ्रॉड,बैंकिंग ठगी,सोशल मीडिया हैकिंग और फेक कॉलिंग प्रमुख हैं। उनके प्रति होने वाले अपराधों के बारे में बताया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उनसे अपील की गई कि उनके साथ अगर किसी भी प्रकार का अपराध हो रहा है तो इसे सहे नहीं, सीधे पुलिस से शिकायत करें। बीट अधिकारियों द्वारा एक महीने से जागरुकता अभियान थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्से में चलाया जा रहा है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More