दिनांक:13/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
“लक्ष्य 2027 के लिए उत्तर प्रदेश में घर-घर चिराग जलाना होगा” — पवन वर्मा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की समीक्षा बैठक हापुड़ में संपन्न।
हापुड़।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक गढ़ रोड स्थित हरपाल पैलेस, हापुड़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता हापुड़ जिला अध्यक्ष अनवर कुरैशी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव गोयल द्वारा किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अनवर कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। बैठक की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं पार्टी के संस्थापक, गरीबों के मसीहा रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

इस समीक्षा बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि “लक्ष्य 2027 को हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश में घर-घर चिराग जलाना होगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन जनपदों में संगठन सक्रिय है और जो पदाधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की नीतियों एवं सिद्धांतों में आस्था रखते हुए ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उन्हें ही संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं जो पदाधिकारी निष्क्रिय पाए जाएंगे या पार्टी को नुकसान पहुंचाने का कार्य करेंगे, उन्हें पद से मुक्त कर संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की और 19 विधायकों ने प्रचंड मतों से जीत दर्ज की, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी पार्टी का परचम लहराने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना होगा।

बैठक में संगठनात्मक सख्ती दिखाते हुए गाजियाबाद जिला अध्यक्ष डॉ. आलोक गुप्ता, संभल जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर मौर्य, अमरोहा जिला अध्यक्ष अहमद खान, रामपुर जिला अध्यक्ष कामरान आमिर सिद्दीकी एवं मुजफ्फरनगर नगर अध्यक्ष पीर फारूकी तथा आकाश कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला व नगर अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और इन्हीं के माध्यम से पार्टी आगे बढ़ती है।समीक्षा बैठक में लगभग 250 से 300 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील दीक्षित, प्रदीप अरोड़ा, जय कुमार, सुमित, प्रणय शर्मा, डॉ. जे.एस. तोमर, अमित मदन, पूजा गर्ग, राकेश कर्दम, सुखपाल, मनोज, डॉ. चंद्रप्रकाश, गुलफाम, दीपक वर्मा, प्रतिमा, खुरसान जहां सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने दूर-दराज से आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।




