दिनांक:15/12/2025
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
हापुड़ में दिनदहाड़े 85 लाख की सनसनीखेज लूट, NH-9 पर बाइक सवार बदमाश फरार।
ब्रेकिंग न्यूज़ | हापुड़ उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट की वारदात ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है।दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने बेखौफ अंदाज़ में करीब 85 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए।

यह घटना थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दादरी निवासी व्यापारी के मुनीम अजय पाल हापुड़ से नकदी लेकर गाजियाबाद के नवयुग मार्केट जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचे के बल पर नोटों से भरा बैग लूट लिया।लूट के दौरान मुनीम के घायल होने की भी सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




