हरदोई बेहटा में मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, नामजद आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

दिनांक:17/12/2025

रिपोर्ट by: संवादाता पुनित कुमार शुक्ला 

हरदोई बेहटा मारपीट में घायल अधेड़ की मौत, नामजद आरोपी गिरफ्तार।

हरदोई बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम महमदापुर बबनापुर में हुई मारपीट की घटना में उपचार के दौरान अधेड़ की मृत्यु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 23 अक्तूबर को ग्राम महमदापुर बबनापुर निवासी शिवबक्श पुत्र राजेन्द्र ने थाना बेहटा गोकुल में तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही रहने वाले कुलदीप उर्फ बुद्धा पुत्र बालस्टर ने उनके पिता राजेन्द्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। इस घटना में राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की लगातार प्रयासों के बाद उपनिरीक्षक शिवेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी कुलदीप उर्फ बुद्धा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है।

Read More