बुलंदशहर न्यूज | न्यायिक-प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक एवं औचक निरीक्षण।

SHARE:

दिनांक:19/12/2025

रिपोर्ट by: जिला संवादाता मोहसिन खान

बुलंदशहर न्यूज | न्यायिक-प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक एवं औचक निरीक्षण।

बुलंदशहर जनपद में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रभावी निगरानी को लेकर जिला जज श्री संजय कुमार के नेतृत्व में बुधवार को मॉनिटरिंग सेल की मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के उपरांत जिला जज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जेल परिसर, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया।

सर्द मौसम को देखते हुए बंदियों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। बंदियों द्वारा किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या सामने नहीं रखी गई, जिस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

इसके पश्चात न्यायिक-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाल अपचारियों को दी जा रही आवास, भोजन, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सम्प्रेक्षण गृह प्रशासन को बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण एवं समीक्षा का उद्देश्य न्यायिक पारदर्शिता, मानवीय दृष्टिकोण एवं प्रशासनिक सुधार को और अधिक मजबूत करना बताया गया।

Read More