हरदोई | पाली-रुपापुर मार्ग पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, साइकिल सवार की लापरवाही उजागर।

SHARE:

दिनांक:19/12/2025

रिपोर्ट by: विष्णुकांत बाजपेई जिला प्रभारी हरदोई 

हरदोई | पाली-रुपापुर मार्ग पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, साइकिल सवार की लापरवाही उजागर।

हरदोई।पाली-रुपापुर मार्ग पर एक साइकिल सवार द्वारा चलती ई-रिक्शा को पकड़कर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साइकिल सवार, ई-रिक्शा को पकड़कर सड़क पर चलता हुआ नजर आ रहा है, जिससे उसकी जान के साथ-साथ सड़क पर मौजूद अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी गंभीर खतरे में दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि यह घटना पाली-रुपापुर मार्ग की है, जो क्षेत्र का व्यस्त मार्ग माना जाता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन और राहगीर आवाजाही करते हैं। ऐसे में इस तरह का स्टंट किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन की जान को जोखिम में डालने वाले कृत्य भी हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसार के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Read More