महमूदाबाद (सीतापुर)बरदही बाजार में नहर क्षतिग्रस्त होने से जलभराव, आमजन का जीवन प्रभावित।

SHARE:

दिनांक:20/12/2025

रिपोर्ट by: संवाददाता आरिफ खान 

महमूदाबाद (सीतापुर)बरदही बाजार में नहर क्षतिग्रस्त होने से जलभराव, आमजन का जीवन प्रभावित।

महमूदाबाद। नगर के बरदही बाजार स्थित सहजनी वार्ड के पास बनी छोटी नहर के क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नहर के कट जाने के कारण उसका पानी बाजार क्षेत्र में फैल रहा है, जिससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास रह रहे झुग्गी-झोपड़ी निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर क्षतिग्रस्त होने से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है, जिसके चलते बरदही बाजार में लगातार जलभराव बना हुआ है। सड़कों पर पानी भर जाने से पैदल चलना और वाहनों का आवागमन दोनों ही कठिन हो गया है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जलभराव के कारण बाजार में व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और गंदगी बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कर जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More