दिनांक:20/12/2025
रिपोर्ट by:जिला संवाददाता बिष्णुकान्त बाजपेई
Hardoi news:सेमरझाला के मजरा गजियापुर में सफाई व्यवस्था बदहाल सफाईकर्मी की फर्जी हाजिरी का आरोप।
हरदोई /भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरझाला के मजरा गजियापुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गांव की गलियों में कीचड़ और पानी भरा रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तक दूभर हो गया है।

ग्रामीणों ने शनिवार को आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा सफाई कर्मी की फर्जी हाजिरी भरकर उसका वेतन निकलवाया जा रहा है, जबकि सफाई कर्मचारी कभी भी गांव में ड्यूटी पर नहीं आता। लंबे समय से सफाई न होने के कारण गांव में गंदगी फैल गई है और संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर जब खंड विकास अधिकारी भरखनी अशोक कुमार द्विवेदी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल नंबर नहीं लग सका।

ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और गांव में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




